
Hosted by News Tak · ENGLISH

न्यूज़ तक (news tak) आपको देता है ख़बरों का बिल्कुल नया अंदाज । 40 सेकंड के छोटे गरमा-गरम वीडियो तो हैं ही साथ में न्यूज़ तक (news tak) के यू ट्यूब प्लेटफॉर्म पर आपको मिलेंगे दिलचस्प और EXCLUSIVE इंटरव्यू, वो भी अनकट..यहां आपको मिलेगा न्यूज़तक (news tak) स्पेशल, न्यूज़ तक (news tak) LIVE और भी बहुत कुछ। राजनीति, बॉलीवुड, देश-विदेश हर तरह की ख़बरों से जुड़े मनोरंजक वीडियो के लिए देखिए सिर्फ न्यूज़ तक (news tak)। क्या है वायरल होने वाले वीडियो की सच्चाई? ख़बर में ऐसा क्या था खास जो आप नहीं देख पाए? कोई भी ख़बर वायरल होने से पहले आप तक पहुंचाएगा न्यूज़ तक (news tak) । हर रोज दिलचस्प और गरमा-गरम वीडियो के लिए सब्सक्राइब कीजिए न्यूज़ तक (news tak)। ये है न्यूज़तक (news tak) का Official Channel.

सुबह की खबरों में स्वागत है आपका, वो खबरें जिसे सुबह ही देख लेनी चाहिए....कोरोना ने तोड़ा सारे रिकॉर्ड, महाराष्ट्र में कोरोना का कहर डबल...कहां नाबालिग का धर्म परिवर्तन कर हो रहा था निकाह, फिर स्वाति मालीवाल ने क्या किया?...किसान ने धरनास्थल पर ही करा दी बेटे की शादी, बारात लेकर पहुंची दुल्हन...मुर्दा घर में बॉयफ्रेंड का बर्थडे मनाने पहुंची गर्लफ्रेंड, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फोटो....सूर्यकुमार यादव विवादास्पद तरीके से आउट

नई दिल्ली से देहरादून जा रही ट्रेन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ऋषिकेश के करीब रायवाला में शताब्दी एक्सप्रेस के C5 कोच से अचानक धुआं उठने लगा... देखते ही देखते भीषण आग ने ट्रेन को अपनी चपेट में ले लिया... हादसा रेलवे स्टेशन कांसरो के पास हुआ.

सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं. दरअसल, उन्होंने बुधवार को महिलाओं के पहनावे को लेकर एक विवादित बयान दिया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई महिलाएं व राजनीतिक पार्टियां उन्हें घेर रही हैं. रिप्ड जीन्स यानी की फटी जीन्स पर दिए उनके इस बयान के बाद लगातार उनकी लोचना तेज हो रही है. इस बारे में बॉलीवुड एक्ट्रेस क्या और राजनेतिक पार्टियाँ क्या सभी उन्हें सवालों के घेरे में घेर रहे हैं.

तापसी पन्नू के घर आय विभाग की रेड के बाद तापसी पन्नू के बॉयफ्रेंड मेथियस बोई भी सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में खेल मंत्री किरण रिजिजू को एक ट्वीट कर रेड वाले मामले पर मदद की गुहार लगाई है।

टीम इंडिया के नए बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक जड़ा। सूर्यकुमार ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे मैच में 31 गेंदों पर 3 छक्के व 6 चौकों की मदद से 57 रन की पारी खेली। उन्होंने चौके के साथ 28 गेंदों में अपना अर्धशतक भी पूरा किया।

स्क्रैपिंग पॉलिसी को लेकर आज दिन भर लोग जानकारी जुटाने में लगे रहे. खास कर वो लोग जिनके पास पुरानी गाड़ियां है और वो जो नई गाड़ी खरीदने जा रहे हैं. आज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी स्क्रैपिंग पॉलिसी को लेकर बहुत सारी चीजें साफ कर दी. अब इसके बाद अगर आप भी नई गाड़ी खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है.

बंगाल में चुनाव तो जाहिर सी बात है कि पार्टियां अपना पूरा जोर लगाएंगी ही... बंगाल के चुनाव के बीच बड़े जोर शोर से चर्चा है कि पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली भी चुनावी मैदान में उतरने वाले हैं.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने संगठन में शीर्ष स्तर पर 20 मार्च को बदलाव किए...दत्तात्रेय होसबालेको जहां सरकार्यवाह निर्वाचित किया गया, वहीं दो सह-सरकार्यवाह नियुक्त किए गए....इसके साथ ही बीजेपी नेता राम माधव की संघ में वापसी हुई है...बता दें कि RSS ने 75 वर्ष की आयु पूरी होने से पहले लोगों के सार्वजनिक पद छोड़ देने के अपने विचार पर अडिग रहते हुए ये बदलाव किए हैं. बेंगलुरू में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक में राम माधव को आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में नियुक्त करने का अहम फैसला लिया गया. राम माधव को साल 2014 में बीजेपी में भेजा गया था...तो आइए जानते हैं कौन हैं राम माधव जिनकी RSS में दोबारा वापसी हुई है?

भारत की स्टार महिला रेसलर्स बबीता फोगाट और गीता फोगाट की ममेरी बहन रितिका ने 15 मार्च को देर रात फांसी लगाकर अपनी जान दे दी...बताया जा रहा है कि रितिका ने स्टेट लेवल सब जूनियर टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में हार की वजह से यह कदम उठाया...उन्होंने अपने फूफा महाबीर फोगाट के गांव बलाली में फांसी लगाकर खुदकुशी की....फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है.