
Hosted by Aaj Tak Radio · HI

टोक्यो ओलंपिक 2020 का समापन हो चुका है. समापन समारोह के दौरान भी स्टेडियम उद्घाटन समारोह की तरह ही खाली रहा. कोविड महामारी के कारण दर्शकों को स्टेडियम में आने की मंजूरी नहीं दी गई थी. भारत का नेतृत्व देश के झंडे के साथ कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया तिरंगा कर रहे थे. खेल ख़त्म होने के बाद अब ओलंपिक विलेज खाली होने लगा है सभी खिलाड़ी अपने देश लौटने लगे हैं.

टोक्यो ओलंपिक में आज का दिन भारत के लिए कैसा रहा, महिला हॉकी में हारकर भी कैसे जीत गई टीम इंडिया, क्या गोल्फ़ में मेडल दिलाएंगी अदिति अशोक, कहां कमज़ोर पड़ा रेसलर बजरंग पूनिया का दांव और सिल्वर मेडल जीतने वाले रवि कुमार दहिया से ख़ास बातचीत, सुनिए 6 अगस्त के ओलंपिक स्पेशल पॉडकास्ट में टोक्यो में मौजूद राहुल रावत और कुमार केशव के साथ.

ओलंपिक्स में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने वाली इंडियन हॉकी टीम की तरक्की क्या कहानी कहती है, गोलकीपर पीआर श्रीजेश का बैकग्राउंड कैसा रहा है, रेसलिंग में रवि कुमार दहिया ने सिल्वर जीता मगर किन पहलवानों ने किया निराश, सुनिए 5 अगस्त के ओलंपिक स्पेशल पॉडकास्ट में मोहम्मद इक़बाल के साथ कुमार केशव की बातचीत.

टोक्यो ओलंपिक्स में आज का दिन भारत के लिए क्या खुशियां और ग़म लेकर आया? रेसलर रवि कुमार दहिया की जीत क्यों ख़ास है? रेसलिंग में किन पहलवानों ने पदक की उम्मीद ज़िंदा रखी है? महिला हॉकी में भारत हार कर भी क्यों जीत गई और क्या जैवलिन थ्रो में आ रहा पहला मेडल, सुनिए 4 अगस्त के ओलंपिक स्पेशल पॉडकास्ट में टोक्यो में मौजूद राहुल रावत से कुमार केशव की बातचीत.

टोक्यो ओलंपिक का 12वां दिन भारत के लिए कैसा रहा? मेन्स हॉकी में टीम इंडिया की हार की वजह क्या रही? जैवलिन थ्रो से लेकर रेसलिंग, शॉट पुट के मुक़ाबलों में क्या हुआ? क्या कल कोई ख़ुशख़बरी मिलेगी, सुनिए 3 अगस्त के ओलंपिक स्पेशल पॉडकास्ट में टोक्यो में मौजूद राहुल रावत से कुमार केशव की बातचीत.

टोक्यो ओलंपिक के 11वें दिन भारतीय महिला हॉकी टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया को धूल चटा दिया. इस यादगार जीत के नायक कौन कौन रहे? क्या इस टीम में इतना दमख़म है कि सेमीफाइनल में अर्जेंटीना को पछाड़ सके? हॉकी के अलावा दूसरे खेलों में आज भारत की क्या स्थिति रही, सुनिए 2 अगस्त के ओलंपिक स्पेशल पॉडकास्ट में टोक्यो में मौजूद राहुल रावत से कुमार केशव की बातचीत.

टोक्यो ओलंपिक में आज के दिन क्या कुछ घटा, कौन-कौन से खेल हुए, किन खिलाड़ियों ने कैसा परफॉर्म किया, कल क्या होगा और किन खिलाड़ियों पर नज़र रहेगी? साथ ही मुक्केबाजी में निराशा हाथ लगी है. क्या वजह रही? सुनिए इस ओलंपिक स्पेशल पॉडकास्ट में प्रतीक वाघमारे से.

टोक्यो ओलंपिक के 8वें दिन बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने पदक पक्का कर लिया. मगर क्या वो गोल्डन पंच लगा पाएंगी? क्या सेमीफाइनल में पहुंचीं स्टार शटलर पीवी सिंधु की असल परीक्षा अब होगी? क्वॉर्टर फाइनल में दीपिका कुमारी के तीर निशाने से क्यों भटके और हॉकी के टर्फ़ से क्या ख़ुशख़बरी सामने आई, सुनिए 30 जुलाई के ओलंपिक स्पेशल पॉडकास्ट में टोक्यो में मौजूद राहुल रावत से कुमार केशव की बातचीत.

टोक्यो ओलंपिक का 7वां दिन भारत के लिए कितनी ख़ुशियाँ लेकर आया और क्या ग़म दे गया? किन खेलों में पदक की उम्मीद मज़बूत हुई है और किन खेलों में इंडियन एथलीट्स का प्रदर्शन फ़ीका रहा, सुनिए 29 जुलाई के ओलंपिक स्पेशल पॉडकास्ट में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट मोहम्मद इक़बाल से कुमार केशव की बातचीत.

टोक्यो ओलंपिक का छठा दिन भारत के लिए कैसा रहा? किन खेलों में दिखा महिला एथलीट्स का दबदबा, किन खिलाड़ियों ने बढ़ाई मेडल जीतने की उम्मीद, किसका टूटा पदक जीतने का सपना और अमेरिका की चैम्पियन जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स ने क्यों वापस लिया नाम, सुनिए टोक्यो में मौजूद राहुल रावत से कुमार केशव की बातचीत.